विश्व

US टैरिफ से जापान की अर्थव्यवस्था को 0.8% तक नुकसान की आशंका

Riyaz Ansari
8 April 2025 7:48 PM IST
US टैरिफ से जापान की अर्थव्यवस्था को 0.8% तक नुकसान की आशंका
x

World वर्ल्ड; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले से जापान की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। ट्रंप ने जापानी ऑटोमोबाइल्स पर 25% और अन्य सामानों पर 24% शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिससे जापान की निर्यात-आधारित अर्थव्यवस्था को 0.8% तक का नुकसान हो सकता है। प्रधानमंत्री शिगेरु इशीबा ने सोमवार को ट्रंप से फोन पर बात कर इस नीति को दोबारा सोचने की अपील की।

जवाब में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका "कठोर लेकिन निष्पक्ष" टैरिफ तय कर रहा है और जापान से अच्छे संबंध बने रहेंगे। ट्रंप ने अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बिसेंट और यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमीसन ग्रीयर को जापान से बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी है।

जापान, अमेरिका के साथ बातचीत की मांग करने वाले 50 से 70 देशों में शामिल है। इशीबा ने अपने आर्थिक मंत्रियों को सतर्क रहने और बाज़ार की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।बिसेंट ने कहा कि चीन अमेरिकी टैरिफ का जवाब देकर खुद को अलग-थलग कर रहा है, जबकि जो देश जवाब नहीं दे रहे हैं, उनके साथ टैरिफ में राहत की संभावनाएं हैं



Next Story