यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी, मार्च 2025 बना अब तक का सबसे गर्म मार्च

World वर्ल्ड: यूरोपीय संघ के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को बताया कि यूरोप में मार्च 2025 अब तक का सबसे गर्म मार्च रहा, जो जलवायु परिवर्तन के चलते हो रही तेज़ गर्मी का संकेत है। वैश्विक स्तर पर यह दूसरा सबसे गर्म मार्च दर्ज किया गया, जो केवल मार्च 2024 से पीछे रहा।
EU की Copernicus Climate Change Service (C3S) के अनुसार, पिछले 21 महीनों में से 20 में औसत वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। मार्च 2025 में वैश्विक औसत तापमान औद्योगिक युग से पहले की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
C3S की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यूरोप में एक तरफ अत्यधिक सूखा दर्ज किया गया, वहीं कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड स्तर की वर्षा हुई। जलवायु परिवर्तन के कारण सूखा और बाढ़ दोनों की तीव्रता बढ़ रही है।
इसके अलावा, आर्कटिक क्षेत्र में समुद्री बर्फ की मात्रा भी मार्च महीने में रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर रही। यह लगातार चौथा महीना था जब बर्फ की मात्रा अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर थी।
C3S के तापमान रिकॉर्ड 1940 से शुरू होते हैं और इन्हें 1850 से उपलब्ध वैश्विक आंकड़ों से मिलान किया जाता है।





