विश्व

US : केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक की मौत,संदिग्ध गिरफ्तार

Sarita
10 Dec 2025 6:29 AM IST
US : केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक की मौत,संदिग्ध गिरफ्तार
x
US: US के केंटकी राज्य की केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक गंभीर शूटिंग हुई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
जैसे ही शूटिंग की खबर मिली, फ्रैंकफर्ट पुलिस तुरंत यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध की पहचान, उम्र या हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस बीच, केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पुलिस मौके पर है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने लिखा, "प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करें। जानकारी मिलते ही शेयर की जाएगी।"
Next Story