विश्व

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत से मदद चाहता है अमेरिका, यूएस के राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक ने जताई इच्छा

Sarita
27 Jun 2022 6:43 AM IST
US seeks Indias help to put pressure on Russia amid Ukraine war, US national security coordinator expressed willingness
x

फाइल फोटो 

यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत की मदद चाहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत की मदद चाहता है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक जान किर्बी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, अमेरिका भारत के साथ एक गहरी साझेदारी साझा करता है। वाशिंगटन चाहता है कि यूक्रेन संघर्ष के बीच भारत सहित अन्य देश रूस पर दबाव बनाएं।

किर्बी खुशी जताई कि भारत जी-7 बैठक में भी शामिल होगा। भारत के साथ एजेंडे पर चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है। हमारी उनके साथ रक्षा क्षेत्र में भी गहरी साझेदारी है। राष्ट्रपति बाइडन यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पुतिन पर दबाव बनाया जाए ताकि उनके लिए युद्ध जारी रखना कठिन हो। जाहिर है हम सभी देशों को इस तरह के प्रयासों में भाग लेते देखना चाहते हैं।
गौरतलब है कि भारत ने हाल में मास्को पर वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद रूस से ऊर्जा आयात में वृद्धि की है। भारत-रूस के बीच आर्थिक सहयोग के विकास के लिए कई संस्थागत तंत्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन यूक्रेन युद्ध और उसके बाद पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से व्यापार में बाधा पहुंची है।
Next Story