विश्व

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी जानकारी, यूक्रेन को 14वें सैन्य सहायता पैकेज के तहत 82 करोड़ डालर देगा अमेरिका

Renuka Sahu
2 July 2022 1:16 AM GMT
US Secretary of State Antony Blinken gave information, America will give $ 82 million to Ukraine under the 14th military aid package
x

फाइल फोटो 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अमेरिका सैनेय सहायता के तहत यूक्रेन को 82 करोड़ डालर की सहायता देगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अमेरिका सैनेय सहायता के तहत यूक्रेन को 82 करोड़ डालर की सहायता देगा। पिछले पांच महीनों से यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई जारी है, दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बन हुई है। युद्ध के विरोध में विश्व के कई देशों ने रूस पर विभिन्न प्रतिबंद्ध लगाए हुए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका यूक्रेन को आत्मरक्षा के लिए पांच करोड़ डालर के ड्राडाउन उपकरण देगा।

यूक्रेन को अब तक 6.92 बिलियन डालर की मदद
ब्लिंकन ने सहायता को लेकर अधिक जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन को 77 करोड़ डालर सुरक्षा सहायता पहल निधि के तौर पर दिए जाएंगे। ब्लिंकन ने बताया कि रूस द्वारा यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से यूक्रेन को कुल 6.92 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, अगस्त 2021 से अमेरिकी रक्षा विभाग से यूक्रेन को हस्तांतरित सैन्य हथियारों और उपकरणों का यह 14वां पैकेज है।
स्नेक आइलैंड से पीछे हटी रूसी सेना
इससे पहले गुरुवार को रूस की सेना लगभग चार महीने बाद यूक्रेन के स्नेक आइलैंड से कब्जा गंवाने के बाद पीछे हट गई। यह आइलैंड, यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी तट से लगभग 25 मील दूर पर जमीन की एक छोटा सा टुकड़ा है। यह जगह एक प्रमुख शिपिंग लेन पर है और ओडेसा के प्रमुख बंदरगाह के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के कमांडर इन चीफ वालेरी ज़ालुज़नी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि यूक्रेनी तोपखाने, राकेट और हवाई हमलों ने इस महीने रूसियों को स्नेक आइलैंड से बाहर धकेल दिया। उन्होंने द्वीप पर मिसाइलों से हमले का एक वीडियो भी साझा किया और दावा किया कि उन्होंने रूस की एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम को नष्ट कर दिया है। हांलाकि रूस ने इस तरह के दावों को खारिज किया है।
Next Story