विश्व

रूस-यूक्रेन जंग के बीच 25 मार्च को पोलैंड जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, पुतिन को रोकने के लिए रणनीति बनाएंगे

Sarita
21 March 2022 11:31 AM IST
रूस-यूक्रेन जंग के बीच 25 मार्च को पोलैंड जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, पुतिन को रोकने के लिए रणनीति बनाएंगे
x

फाइल फोटो 

यूक्रेन पर पिछले एक महीने से जोरदार हमले कर रहे रूस को रोकने के लिए अमेरिका एक और दांव खेलने जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूक्रेन पर पिछले एक महीने से जोरदार हमले कर रहे रूस को रोकने के लिए अमेरिका एक और दांव खेलने जा रहा है। दरअसल, अब सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूरोपीय देशों से बात करके रूस को रोकने की रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए वह 25 मार्च को पोलैंड की यात्रा करेंगे।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, जो बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान वह यह भी बताएंगे कि मानवीय संकट को रोकने के लिए अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर क्या-क्या कर रहा है। प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार रात एक बयान में कहा कि बाइडन वहां के नेताओं से मिलने के लिए पहले ब्रसेल्स और फिर पोलैंड जाएंगे। दरअसल, यूक्रेन संकट के समय पोलैंड सबसे बड़े शरणार्थी देश के रूप में उभरकर सामने आया है और रूस के खिलाफ उसने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
यूक्रेन यात्रा की योजना नहीं
व्हाइट हाउस ने साफ किया कि, जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा की कोई योजना नहीं है। हालांकि, बाइडन और नाटो ने बार-बार कहा है कि वह यूक्रेन को हथियार और अन्य रक्षात्मक समर्थन प्रदान करेंगे। हालांकि, वह रूस से सीधे टकराना नहीं चाहते हैं।
जंग का 26वां दिन
यूक्रेन पर रूस के हमले को करीब एक महीना हो रहा है। दोनों देशों के बीच जंग का आज 26वां दिन है। इसके बावजूद किसी भी ओर से इस बात के संकेत नहीं मिल रहे हैं कि, यह जंग कहां जाकर रुकेगी। अब खबर है कि, वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि, अगर यह वार्ता फेल हो जाती है तो तीसरा विश्व युद्ध निश्चित तौर पर होगा।
Next Story