
x
अमेरिका: अमेरिकी राज्य अलबामा की राजधानी मोंटगोमेरी के भीड़भाड़ वाले इलाके में शनिवार रात दो प्रतिद्वंद्वी गुटों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।मोंटगोमेरी के पुलिस प्रमुख जेम्स ग्रेबॉयज़ के अनुसार, घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस को रात करीब 11:30 बजे घटना की जानकारी मिली।
ग्रेबॉयज़ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इसमें दो पक्ष शामिल थे जो एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे थे और उस https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/domestic-violence-incident-in-village-biroda-woman-files-report-against-husband-and-mother-in-law-4304634भीड़ थी।'' उन्होंने कहा कि हमलावरों ने ‘‘गोलियां चलाते वक्त वहां मौजूद अन्य लोगों की परवाह नहीं की।'' ग्रेबॉयज़ ने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। लेफ्टिनेंट टीना मैकग्रिफ़ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मारे गए लोगों में एक वयस्क महिला भी शामिल है और कम से कम दो किशोर घायल हुए हैं, जिनमें से एक को जानलेवा चोटें आई हैं।
Tagsअमेरिकागोलीबारी2 मौत12 घायलUSshooting: 2 dead12 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





