विश्व
तालिबान के 4 नेताओं को अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी किया घोषित
Admin Delhi 1
2 Dec 2022 6:16 PM IST

x
वाशिंगटन: अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) में अल-कायदा के 2 नेताओं और अफगानिस्तान में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आंदोलन के 2 नेताओं को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। यह जानकारी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी। ब्लिंकन ने बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय ने एक्यूआईएस के 2 और टीटीपी के 2 नेताओं को उनसे संबंधित समूहों में नेतृत्व की भूमिका के लिए वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया।
बयान में कहा गया कि यह 4 व्यक्ति ओसामा महमूद, आतिफ याह्या, मुहम्मद मारूफ और कारी अमजद है। अमेरीका की सरकार अलकायदा और अफगानिस्तान में सक्रिय तालिबान आतंकवादी समूहों से मुकाबला करने के लिए अपने आतंकवाद निरोधी उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्व है।
Next Story





