विश्व

US-Canada : टैरिफ पर यू-टर्न! कनाडा के दबाव में झुके ट्रंप?

Uma Verma
12 March 2025 10:25 AM IST
US-Canada : टैरिफ पर यू-टर्न! कनाडा के दबाव में झुके ट्रंप?
x


अमेरिका | अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने कनाडा पर लगाए गए स्टील और एल्युमीनियम टैरिफ बढ़ाने का फैसला वापस ले लिया है। माना जा रहा है कि कनाडा के सख्त रुख और राजनयिक दबाव के कारण अमेरिका को यह निर्णय बदलना पड़ा।

कनाडा की कड़ी प्रतिक्रिया

कनाडा के नए प्रधानमंत्री ने अमेरिका की आर्थिक नीतियों की कड़ी आलोचना की और ट्रंप प्रशासन पर अनुचित व्यापार नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने साफ किया कि कनाडा अपने आर्थिक हितों से कोई समझौता नहीं करेगा

ट्रंप की बड़ी-बड़ी बातें, लेकिन…

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी, लेकिन कनाडा के कड़े रुख ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया

आगे क्या?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस यू-टर्न से अमेरिका-कनाडा व्यापार संबंधों में तनाव कुछ हद तक कम हो सकता है, लेकिन दोनों देशों के बीच आर्थिक मतभेद अभी भी बने हुए हैं। अब सवाल यह है कि क्या ट्रंप भविष्य में फिर कोई नया कदम उठाएंगे या यह व्यापार युद्ध यहीं थम जाएगा?


Next Story