विश्व

रुक नहीं रहे अमेरिकी हमले, ईरान में हर तरफ धमाकों का शोर

Nilmani Pal
10 Jun 2026 6:31 AM IST
रुक नहीं रहे अमेरिकी हमले, ईरान में हर तरफ धमाकों का शोर
x
breaking

ईरान। मिडिल ईस्ट का होर्मुज स्ट्रेट फिर जंग का अखाड़ा बन गया है. अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद अमेरिका ने ईरान पर दोबारा हमला बोल दिया है. डोनाल्ड ट्रंप और ईरान दोनों की तरफ से इसकी पुष्टि हुई है. ट्रंप ने कहा कि जवाब देना बहुत जरूरी था.

ईरान की तरफ से जानकारी मिली है कि केशम द्वीप पर अमेरिकी हमलों की वजह से छह धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. ऐसा माना जा रहा है कि ये अटैक ड्रोन नहीं, लड़ाकू विमान से किया गया. अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'युद्ध के मैदान में हार के बावजूद, U.S. ने हमारे इरादे को परखने का फैसला किया. हमारी ताकतवर सेना किसी भी हमले या खतरे का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेगी. अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे इलाके से चले जाएं. फारस की खाड़ी के इतिहास में घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों के बुरे अंजाम के बारे में कई अध्याय हैं.'

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया है कि ईरान के जास्क इलाके में फिर से धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं. ईरान की मीडिया का कहना है कि दक्षिणी ईरान के केशम द्वीप पर फिर धमाके की आवाज सुनी गई. वहीं बंदर अब्बास में लगातार कई धमाके सुने गए. इसके अलावा ईरान के सिरिक में एक और धमाके की आवाज सुनी गई.

Next Story