विश्व

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर चलाई गोलियां

Rounak Dey
28 Jun 2023 10:48 PM IST
पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर चलाई गोलियां
x
नौ लोगों की मौत

पेशावर | पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारियों एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की।

गोलीबारी में तीन महिलाओं और छह पुरुषों की मौत

इस गोलीबारी में एक ही घर के 9 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मालाकंद जिले के बटखेला तहसील में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों सहित एक ही परिवार के नौ सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को हत्या के पीछ का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story