विश्व

यूक्रेनियों ने हथियारबंद रूसी सैनिकों के सामने खड़े होकर 'गो होम' के लगाए नारे, प्रोटेस्ट के बीच चली गोली, देखें VIDEO

Renuka Sahu
4 March 2022 3:31 AM GMT
यूक्रेनियों ने हथियारबंद रूसी सैनिकों के सामने खड़े होकर गो होम के लगाए नारे, प्रोटेस्ट के बीच चली गोली, देखें VIDEO
x

फाइल फोटो 

रूस की सेनाएं यूक्रेन के कई शहरों में घुस चुकी हैं और कब्जा जमाने में लगी हुई हैं। रूसी सेनाओं ने कई शहरों में तो भारी तबाही मचाई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस की सेनाएं यूक्रेन के कई शहरों में घुस चुकी हैं और कब्जा जमाने में लगी हुई हैं। रूसी सेनाओं ने कई शहरों में तो भारी तबाही मचाई है। इसके बावजूद यूक्रेन की जनता इस दमन का कड़ा विरोध कर रही है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यूक्रेन के लोग रूस के कब्जे का विरोध करते नजर आ रहे हैं। ये लोग 'Go Home!' के नारे लगा रहे हैं।

वीडियो यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर का है। यहां के निवासी अपने शहर पर रूसी कब्जे का कड़ा विरोध कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ये लोग सशस्त्र रूसी सैनिकों के सामने खड़ा हो जाते हैं, उन्हें 'घर जाने' के लिए नारे लगाते हैं। साथ ही यूक्रेनी झंडे भी लहराए जा रहे हैं। विरोध के दौरान गोलियों के चलने की आवाज भी सुनी जा सकती है। हथियारबंद रूसी सेना के सामने यूक्रेनी प्रदर्शनकारी निहत्थे हैं।
रूस के हमलों से कांप उठी राजधानी कीव
अगर राजधानी कीव की बात करें तो रूस के हमलों से यह शहर कांप उठा है। कीव में चार शक्तिशाली धमाके हुए जिनकी गूंज जमीन के नीचे बने बंकरों तक सुनी गई। उत्तरी शहर चेर्निहिव में 33 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। ऑयल डिपो भी जलकर खाक हो गया। भारी बमबारी के बाद मारियुपोल में भी बड़े स्तर पर लोग हताहत हुए हैं।
रूसी सेना का यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह पर नियंत्रण
खारकिव और अन्य शहरों व कस्बों में रूसी मिसाइलें, गोले और रॉकेट लगातार आवासीय भवनों और शहर के प्रमुख केंद्रों को निशाना बना रहे हैं। रूसी सेना ने यूक्रेन के एक प्रमुख बंदरगाह पर नियंत्रण कर लिया और देश को उसकी तटरेखा से अलग करने के प्रयासों के तहत एक अन्य की घेराबंदी कर ली है। दूसरी तरफ, यूक्रेन ने अपने नागरिकों से आक्रमणकारियों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ने का आह्वान किया है।
Next Story