- Home
- /
- Breaking News
- /
- 8 आतंकवादी ढेर

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो सैनिक और आठ आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सेना ने शनिवार को देश के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित जिले में गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया।
आईएसपीआर ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान, दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। जिसके दौरान सैनिकों ने जवाबी हमले में सभी हमलावरों को मार गिराया।
बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





