विश्व

तुर्की के विदेश मंत्री का बयान, जल्द हो सकता है रूस-यूक्रेन में अहम मुद्दों पर समझौता

Renuka Sahu
21 March 2022 1:20 AM GMT
तुर्की के विदेश मंत्री का बयान, जल्द हो सकता है रूस-यूक्रेन में अहम मुद्दों पर समझौता
x

फाइल फोटो 

तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की भूमिका बन रही है और जल्द ही दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम होने की पूरी उम्मीद है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की भूमिका बन रही है और जल्द ही दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा तभी होगा जब दोनों देश अभी तक की प्रगति से पीछे न हटें। तुर्की के विदेश मंत्री मेवलत कावुसोगलू ने एक साक्षात्कार में यह बात कही है।

कावुसोगलू इस माह की शुरुआत में तुर्की के शहर अंताल्या में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और यूक्रेनी विदेशी मंत्री दिमित्रो कुबेला के बीच हुई बातचीत में शामिल हुए थे। कावुसोगलू बीते सप्ताह भी रूसी व यूक्रेनी विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत के लिए रूस और यूक्रेन की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने हुर्रियत अखबार से कहा कि दोनों देशों के बीच अहम मुद्दों पर बात बनती दिख रही है। यदि दोनों देश अब बातचीत से पीछे नहीं हटते हैं तो जल्द ही हम संघर्ष विराम की कल्पना भी कर सकते हैं।
वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति के प्रवक्ता इब्रामिह कालिन ने अल जजीरा टीवी से कहा कि दोनों देश चार प्रमुख मुद्दों पर नजदीक आ रहे हैं। इसमें यूक्रेन की नाटो में शामिल होने की इच्छा का त्याग, निरस्त्रीकरण और यूक्रेन में रूसी भाषाओं की रक्षा जैसे मुद्दे हैं। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने रूस के नियो नाजी वाले बयान को खारिज कर दिया है। कालिन ने कहा कि ऐसे बयान कीव को आक्रामक बनाते हैं। व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बातचीत से ही स्थायी संघर्ष विराम हो सकता है।
Next Story