विश्व
तुर्की के राष्ट्रपति ने स्वीडन की नाटो में शामिल होने को समर्थन न देने की दी धमकी
jantaserishta.com
24 Jan 2023 8:49 AM IST

x
अंकारा (आईएएनएस)| तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने स्वीडन को चेतावनी दी है कि स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के बाहर कुरान जलाने के बाद उसे नाटो में शामिल होने के लिए तुर्की के समर्थन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। एर्दोगन ने सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, जो लोग स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के सामने इस तरह के घृणित कृत्यों की अनुमति देते हैं, वे हमसे नाटो सदस्यता पर अच्छी खबर की उम्मीद नहीं कर सकते।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा कि किसी भी व्यक्ति को मुसलमानों या अन्य धर्मों की आस्था का अपमान करने की आजादी नहीं है।
शनिवार को डेनमार्क की धुर-दक्षिणपंथी राजनीतिक पार्टी हार्ड लाइन के नेता रैसमस पलुदन द्वारा कुरान की एक प्रति जलाने की घटना ऐसे समय में हुई जब स्वीडन, फिनलैंड के साथ नाटो में शामिल होने के लिए तुर्की का समर्थन मांग रहा है।
इस प्रस्ताव को तुर्की सरकार द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है, जिसने स्वीडन और फिनलैंड पर तुर्की विरोधी समूहों का समर्थन करने का आरोप लगाया है।
नॉर्डिक राज्यों ने आतंकवाद के खिलाफ तुर्की की लड़ाई का समर्थन करने का वचन दिया है और संदिग्ध आतंकवादियों को अंकारा के लंबित निर्वासन या प्रत्यर्पण अनुरोधों पर विचार करने पर सहमत हुए हैं। लेकिन तुर्की की संसद ने अभी तक फिनलैंड व स्वीडन की नाटो की सदस्यता का समर्थन नहीं किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





