विश्व
नाटो की सदस्यता को लेकर तुर्की और स्वीडन ने बातचीत जारी रखने का फैसला किया
jantaserishta.com
15 Jun 2023 10:58 AM IST

x
अंकारा: नाटो की सदस्यता को लेकर तुर्की और स्वीडन ने बातचीत जारी रखने का फैसला किया है। नाटो, तुर्की, स्वीडन और फिनलैंड के बीच एक संयुक्त स्थायी तंत्र बनाने को लेकर चौथी बैठक अंकारा में संपन्न हुई जिसमें यह फैसला किया गया। तुर्की के राष्ट्रपति ने बुधवार को एक बयान में कहा, बैठक में स्वीडन ने जुलाई में नाटो शिखर सम्मेलन में सदस्यता को मंजूरी देने की मांग की है। बैठक में स्वीडेन की प्रतिबद्धताओं पर प्रगति का मूल्यांकन किया गया और आगे ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी।
इससे पहले बुधवार को ही तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा था कि तुर्की आगामी विलनियस शिखर सम्मेलन में स्वीडेन की नाटो बोली को केवल तभी स्वीकार करेगा जब देश तुर्की विरोधी आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगा।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वीडन और फिनलैंड ने पिछले साल नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन तुर्की से इस आधार पर आपत्ति का सामना करना पड़ा कि दोनों देश प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी और गुलेन आंदोलन के सदस्यों को शरण देते हैं।
फिनलैंड द्वारा इस तरह के संगठनों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाने के बाद इस साल की शुरूआत में तुर्की ने अंतत: फिनलैंड पर लगाई आपत्ति हटा ली और देश अप्रैल में नाटो का 31वां सदस्य बन गया। लेकिन अंकारा ने स्वीडन पर अपना वीटो बरकरार रखा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





