विश्व

इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में तीन फिलिस्तीनी बंदूकधारियों की मौत

Sarita
17 Jun 2022 10:13 AM IST
इजरायली सेना के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में शुक्रवार को गोलीबारी हुई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इजरायली सेना के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में शुक्रवार को गोलीबारी हुई है। सेना ने गोलीबारी के दौरान तीन फिलिस्तीनी बंदूकधारियों को ढेर कर दिया है। इजरायल की सेना ने इसकी पुष्टि की है।

सेना ने कहा कि जेनिन शहर के क्षेत्र में सैनिकों पर एक सड़क के किनारे एक वाहन में संदिग्धों ने गोलियां चलाईं। सेना ने कहा, 'वाहन के अंदर सशस्त्र हमलावरों ने अचानक सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सेना ने भी हमलावरों पर गोलियां चलाई। फायरिंग के जवाब में तीन बंदूकधारी मारे गए।'
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा कि तीन लोग मारे गए हैं।
Next Story