विश्व

बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, WHO ने जारी किया अलर्ट

Sanjna Verma
16 Aug 2024 10:08 AM GMT
बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, WHO ने जारी किया अलर्ट
x
मंकीपॉक्स Monkeypox: मंकीपॉक्स वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अलर्ट जारी कर दिया है। मंकीपॉक्स वायरस को वैश्विक आपदा घोषित किया गया है। अबतक अफ्रीका में ही ये बीमारी फैली हुई थी। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इसका पहला मामला सामने आ गया है। भारत में भी इस वायरस के फैलने का खतरा अब मंडराने लगा है।
मंकी पॉक्स वायरस के संबंध में कहा जाता है कि ये भी कोरोना वायरस की तरह ही तेजी से फैल सकता है। इस वायरस को लेकर पाकिस्तान में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत के लिए भी ये चिंता का विषय है। बता दें कि इस मंकी पॉक्स वायरस को लेकर
pakistan
में भी अलर्ट जारी हुआ है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ये वायरस का पहला मामला मिला है। इस वर्ष पाकिस्तान में ये मंकीपॉक्स का पहला मामला है।
इस वायरस से पीड़ित व्यक्ति हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा कर आया है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युवक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि व्यक्ति तीन अगस्त को ही पाकिस्तान लौटा था। उसकी सेहत खराब होने के बाद उसकी जांच की गई जिसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। मंकीपॉक्स की पुष्टि होने के बाद व्यक्ति के संपर्क में जितने भी लोग आए हैं उनके सैंपल भी लिए गए है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आम जनता के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि आने जाने वाले रास्ते पर सख्त निगरानी करनी होगी।

Next Story