विश्व

महारानी का फैसला, हैरी अकेले ही नहीं शाही परिवार को कोई सदस्य नहीं पहनेगा सैन्य वर्दी

Khushboo Dhruw
15 April 2021 5:01 PM GMT
महारानी का फैसला, हैरी अकेले ही नहीं शाही परिवार को कोई सदस्य नहीं पहनेगा सैन्य वर्दी
x
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस फैसले का अर्थ है कि प्रिंस हैरी अपने दादा के अंतिम संस्कार में शरीक होने वाले शाही परिवार के एकमात्र ऐसे सदस्य नहीं होंगे

ब्रिटेन की महारानी एजिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार के वक्त शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य सैन्य वर्दी नहीं पहनेंगे। इसके साथ ही वह संभावित स्थिति टल गई है, जिसमें यह सवाल उभरा था कि शाही परिवार के किस सदस्य को यह वर्दी पहनने की इजाजत नहीं होगी?

दरसअल, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस फैसले का अर्थ है कि प्रिंस हैरी अपने दादा के अंतिम संस्कार में शरीक होने वाले शाही परिवार के एकमात्र ऐसे सदस्य नहीं होंगे, जो सैन्य वर्दी में नहीं होंगे। अब सभी सदस्य सैन्य वर्दी में शरीक नहीं होंगे। प्रिंस फिलिप का नौ अप्रैल को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
ब्रिटने के शाही परिवार के सदस्य अक्सर ब्रिटिश सेना, नौसेना और वायुसेना में अपनी मानद भूमिकाओं के आधार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सैन्य वर्दी पहनते हैं। हैरी ने अपना मानद सैन्य खिताब उस समय खो दिए थे, जब पिछले साल उन्होंने अपना शाही खिताब छोड़ने का फैसला किया था।
अफगानिस्तान में सैन्य ड्यूटी कर चुके हैं हैरी
ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन ने खबर दी है कि प्रोटोकॉल के अनुसार सेना में काम कर चुके हैरी शाही कार्यक्रमों में पदक के साथ सूट पहन सकते हैं। हैरी अफगानिस्तान में सैन्य ड्यूटी कर चुके हैं। प्रिंस हैरी रविवार की रात लॉस एंजिलिस से लंदन पहुंचे। बकिंघम पैलेस ने बताया कि उनकी पत्नी मेघन गर्भवती हैं, इसलिये डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है। वह अमेरिका में ही हैं।
अंत्येष्टि में सिर्फ 30 लोग शामिल होंगे
प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार 17 अप्रैल शनिवार को विंडसर कैसल में होने वाला है। कोरोना वायरस प्रतिबंध के कारण इस कार्यक्रम में 30 लोग भाग ले सकते हैं।


Next Story