विश्व

पत्नी के हाथ लगा पति का सीक्रेट, कागज पढ़कर उड़ गए थे होश, सामने आई बेवफाई की कहानी

Sarita
25 Sept 2021 10:52 AM IST
पत्नी के हाथ लगा पति का सीक्रेट, कागज पढ़कर उड़ गए थे होश, सामने आई बेवफाई की कहानी
x

फाइल फोटो 

प्यार में धोखा खाने के बाद अक्सर लोग गलत कदम उठा लेते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्यार में धोखा खाने के बाद अक्सर लोग गलत कदम उठा लेते हैं. हालांकि आज के दौर में मनोचिकित्सक और रिलेशनशिप एक्सपर्ट लोगों को उनके बीते हुए कल के बारे में सही तरीके से जागरूक करते हुए अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन (UK) में सामने आया है. जहां एक लव गुरू ने एक महिला को आत्मघाती कदम उठाने से बचा लिया.

यूं खुला बेवफाई का राज -
इस मामले में पति की बेवफाई से पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड्स (Girlfriends) और एक्स पार्टनर्स के साथ रिलेशन बनाने के बाद एक नोटबुक (Notebook) में उनकी परफॉर्मेंस के नंबर लिखता था. महिला ने कहा कि एक दिन घर की सफाई करने के दौरान बेडरूम के उस हिस्से से एक नोटबुक मिली जहां मेरा ध्यान कभी नहीं गया था.
महिला ने सुनाई दास्तान
महिला ने बताया, 'मैं 41 साल की हूं और मेरा पति 52 साल का है. मैं एक गरीब घर में पैदा हुई. एक रेस्टोरेंट में नौकरी के इंटरव्यू के दौरान वहां पर इनसे मुलाकात हुई. मैं पहले ऐसे लोगों के साथ रही हूं जिन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और मेरा शोषण किया. ऐसे में जब इन्होंने मुझे जीवनसाथी बनाने को कहा को मैं फौरन तैयार हो गई.'
रिश्ता टूटने का डर
नोटबुक में ये लिस्ट देखने के बाद महिला की चिंता काफी बढ़ गई है. महिला ने लिखा, 'मुझे लगता है कि उन सभी महिलाओं के मुकाबले मैं ज्यादा बोरिंग हूं. मैं बहुत एडवेंचरस नहीं हूं. जब भी मैं उसके साथ इंटीमेट होती हूं, मुझे वो लिस्ट परेशान करने लगती है. मुझे डर है कि कहीं मेरा पति मुझे छोड़ कर बेसहारा न कर दे.' महिला के मुताबिक उसके पति एडल्ट स्टार रहे हैं. वहां पर उनके साथ कई पार्टनर्स थीं. आज जब उनके एक 19 साल का बेटा है तो पता नहीं क्यों वो खुद को एक बार फिर असुरक्षित महसूस कर रही हैं.
एक्सपर्ट की सलाह
महिला की परेशानी समझने के बाद रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने उसे सुझाव दिया, 'आप थोड़ा विश्वास रखिए. उसने आपको चुना था, क्योंकि वो आपके साथ ही रह सकता है. इस पुरानी लिस्ट का अब कोई मतलब नहीं है. आपकी बात डिटेल में सुनने के साथ ये लगता है कि आपका पति, आपसे बेहद प्यार करता है इसलिए आपको डरने या फिर तनाव लेने की जरूरत नहीं है.


Next Story