महिला के साथ हुई भयावह कलंक का उजागर, हवस मिटा रहा था ससुर

अमीरात। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह शहर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। केरल की रहने वाली 33 वर्षीय महिला 2020 में अपनी शादी के बाद शारजाह चली गई थी। अल नहदा में एक अपार्टमेंट के अंदर अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ मृत पाई गई। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के फेसबुक अकाउंट पर मिला एक सुसाइड नोट इस पूरी घटना की भयावह सच्चाई उजागर करता है, जिसमें उसने पति, ससुर और ननद पर यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न और मानसिक यातना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला द्वारा सोशल मीडिया पर छोड़े गए सुसाइड नोट में ससुराल के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक, दहेज की लगातार मांग की जाती थी और मना करने पर पीटा जाता था। पति की मौन सहमति से ससुर द्वारा यौन शोषण किया जाता था। पति अश्लील वीडियो दिखाकर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। पति कहता था, "मैंने तुमसे सिर्फ अपने लिए नहीं अपने पिता के लिए भी शादी की है।" गोरे रंग के कारण पति और परिवार द्वारा सिर मुंडवाया गया ताकि वह कम आकर्षक लगे। जब महिला ने पति के दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने से इनकार किया तो मासूम बेटी को भी प्रताड़ित किया गया।
महिला की मां की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर केरल के कुंदरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 (महिला के साथ क्रूरता), धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), दहेज निषेध अधिनियम, 1961, धारा 3 (दहेज लेना या देना) और धारा 4 (दहेज मांगने की सजा) के तहत महिला के पति को मुख्य अभियुक्त, जबकि ननद और ससुर को सह-अभियुक्त बनाया गया है।
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि बेटी को संपर्क से अलग कर दिया गया था। निरंतर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। बेटी ने कानूनी रूप से तलाक के लिए नोटिस भी भेजा था। पोती के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया।





