पब्लिक टॉयलेट यूज करने वालों के लिए सरकार ने बनाया नया नियम

चीन. चीन में एक नया नियम लागू किया गया है, जिसके अनुसार कुछ सार्वजनिक टॉयलेट में टॉयलेट पेपर तभी मिलेगा जब आप विज्ञापन देखें या पेमेंट करें. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. चीन के एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम कचरा नियंत्रित करने के लिए है, लेकिन कई लोगों ने इसे अजीब और परेशान करने वाला बताया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी राय दी – किसी ने कहा कि वे मशीन को तोड़ देंगे, तो किसी ने कहा कि वे अपने साथ टॉयलेट पेपर लाएंगे. यह कोई नया विचार नहीं है; चार साल पहले भी चीन में ऐसे डिस्पेंसर का प्रयोग देखा गया था, जिसमें टॉयलेट पेपर लेने से पहले 30 सेकंड का विज्ञापन देखना पड़ता था.
इस वीडियो को chinainsider नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा-सोचो ज़रा, आप चीन के किसी पब्लिक टॉयलेट में जाते हैं, लेकिन सीधे टॉयलेट पेपर नहीं ले सकते. पहले QR कोड स्कैन करना होगा और एक विज्ञापन देखना होगा, तभी मशीन थोड़ी सी टिशू देगा. अगर म नहीं देखना चाहते, तो आप 0.5 RMB (लगभग 7 पैसे) देकर थोड़ा और पेपर भी ले सकते हैं. यह सिस्टम इसलिए बनाया गया है ताकि कचरा कम हो — पहले लोग मुफ्त पेपर का दुरुपयोग कर लेते थे. अब नियम है: “विज्ञापन देखो या पैसे दो. आप क्या करोगे — विज्ञापन देखकर फ्री पेपर लेंगे या 0.5 RMB देकर ले लेंगे
इंस्टाग्राम अकाउंट चाइना इनसाइडर नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. मीडिया यूज़र्स को चौंका दिया और काफी आलोचना भी हुई. अधिकारियों का कहना है कि यह नियम सिर्फ कचरा कम करने के लिए बनाया गया है, लेकिन लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रिया दी. यह वीडियो r/Anticonsumption सबरेडिट पर भी पोस्ट हुआ, जहां लोगों ने अपनी राय दी. एक यूजर ने लिखा कि असल में, यह नया नियम पहला नहीं है- चार साल पहले भी चीन में ऐसे डिस्पेंसर थे, जहां टॉयलेट पेपर लेने से पहले 30 सेकंड का विज्ञापन देखना पड़ता था.
स्काईजे ओ नाम के यूजर ने लिखा- इसलिए मैं चीन की अपनी यात्राओं के दौरान अपने साथ टिशू पेपर लेकर गया था. मुझे पहले से ही टिशू पेपर लाने की आदत थी, इसलिए यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं थी, लेकिन लोगों को क्यूआर कोड स्कैन करके टॉयलेट पेपर लेते देखना वाकई एक अनोखा अनुभव था. एक यूजर ने लिखा-COVID से पहले चीन में हर वॉशरूम में टॉयलेट पेपर होता था, COVID के बाद वे आपको टॉयलेट पेपर नहीं देते हैं, या कुछ जगहों पर आप QR कोड स्कैन कर सकते हैं और वीडियो देख सकते हैं या 0.5 युआन का भुगतान कर सकते हैं.





