विश्व

बच्चे ने अपनी मां को बताई पिछले जन्म की बातें, बेटे की बातें सुनकर हैरान हुई महिला

Sarita
2 Oct 2021 11:16 AM IST
बच्चे ने अपनी मां को बताई पिछले जन्म की बातें, बेटे की बातें सुनकर हैरान हुई महिला
x

फाइल फोटो 

आपने पुनर्जन्म से जुड़ी फिल्में जरूर देखी होंगी, जिनमें दिखाया जाता है कि कैसे किसी व्यक्ति को अपने पिछले जन्म की बातें याद रहती हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपने पुनर्जन्म से जुड़ी फिल्में जरूर देखी होंगी, जिनमें दिखाया जाता है कि कैसे किसी व्यक्ति को अपने पिछले जन्म की बातें याद रहती हैं. पुनर्जन्म से जुड़ी हुई कई मान्यताएं हैं. कुछ लोगों का मानना है कि हर इंसान का पुनर्जन्म होता है. वहीं कुछ लोग इस पर यकीन नहीं करते.आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एक महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसके बेटे को पिछले जन्म की बातें याद हैं.

यूएस के टेक्सास में रहने वाली एना नाम की महिला ने अपने टिकटॉक पर अपने साथ हुई अजीबोगरीब घटना शेयर करते हुए बताया कि उसके बेटे की पिछले जन्म में एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. महिला के अनुसार ये बात उसे उसके बेटे ने बताई. महिला ने अपने बेटे के साथ हुई इस बातचीत का वीडियो शेयर किया. महिला मे ये वीडियो एक कार में शूट किया. 10 मिनट के इस वीडियो में उसके बेटे ने चौकाने वाली बातें बताईं. उसने बताया कि पिछले जन्म में जब वो सड़क से गुजर रहा था तब उसकी मौत एक्सीडेंट में हुई थी. मौत के समय वो बच्चा था. अब फिर से उसने महिला के बेटे के रूप में जन्म लिया है.
बेटे की बातें सुनकर दंग रह गई महिला
जब एना के बेटे ने उसे पिछले जन्म की बातें बताईं, तो महिला ये सब सुनकर दंग रह गई. महिला ने बताया कि अपने बेटे से बात करने के बाद उसके मन में डर बैठ गया. जिस तरह से उसके बेटे ने सारी बातें बताईं, ऐसा लग रहा था जैसे उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी थी. बच्चे के बताने का तरीका भी डराने वाला था. उसने अपनी मौत का तरीका और उम्र भी बड़े आराम से अपनी मां को बताई.
वीडियो हुआ वायरल
महिला और उसके बेटे की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग जमकर वीडियो को शेयर कर रहे हैं. वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये वाकई चौंकाने वाला मामला है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि कई लोगों को अपने पुनर्जन्म की बातें याद रह जाती हैं लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है.


Next Story