विश्व

सुरक्षा के लिए बुलाया था बॉडीगार्ड, महिला को उसी से हुआ प्यार, फिर...

jantaserishta.com
12 Feb 2022 11:48 AM IST
सुरक्षा के लिए बुलाया था बॉडीगार्ड, महिला को उसी से हुआ प्यार, फिर...
x
इमेज क्रेडिट: स्टॉक फोटो 
आइए जानते हैं पूरा किस्सा..

नई दिल्ली: एक महिला ने अपने पूर्व पार्टनर के हिंसक व्यवहार से बचने के लिए बॉडीगार्ड हायर किया. कुछ दिन बाद महिला को उसी बॉडीगार्ड से प्यार हो गया. महिला ने अब उससे शादी कर ली है और हंसी-खुशी जिंदगी बिता रही है. महिला ने हाल ही में अपने पूर्व पार्टनर के बुरे बर्ताव से लेकर बॉडीगार्ड से प्यार होने तक की कहानी खुद बयां की है. आइए जानते हैं पूरा किस्सा..

35 वर्षीय महिला का नाम एलिस स्टीवंस (Elise Stevens) है. 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टीवंस साल 2008 में अपने पार्टनर से इतना प्रताड़ित हुईं कि उन्होंने बेटी समेत खुद को उससे अलग करने का फैसला कर लिया. लेकिन पार्टनर के हिंसक व्यवहार से बचने के लिए करीबियों ने उन्हें एक बॉडीगार्ड रखने की सलाह दी.
एलिस स्टीवंस ने 13 वर्षीय बेटी ग्रेसी और अपनी सुरक्षा के लिए एक प्राइवेट बॉडीगार्ड रख लिया. 35 वर्षीय बॉडीगार्ड डेरेक (Derek) स्टीवंस के बचपन का दोस्त था. डेरेक स्टीवंस और उनकी बेटी ग्रेसी के साथ उनके घर में साथ रहने लगा. सुरक्षा करने की फीस के तौर पर डेरेक को प्रति रात £75 (7 हजार रुपये से अधिक) मिलते थे.
इस बीच पार्टनर से ब्रेकअप के बाद बेटी संग अकेली रह रही स्टीवंस को अपने बॉडीगार्ड डेरेक से प्यार हो गया. डेरेक भी स्टीवंस को चाहता था. लेकिन जब एक दिन स्टीवंस ने डेरेक को प्रपोज किया तो उसने मना कर दिया. स्टीवंस ने डेरेक से कहा- 'मैं तुमसे प्यार करती हूं और रिलेशनशिप में रहना चाहती हूं.' डेरेक के मना करने पर स्टीवंस ने उसे नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया.
हालांकि, कुछ दिन बाद डेरेक ने प्रपोजल स्वीकार कर लिया और दोनों का रिश्ता फाइनल हो गया. मार्च 2009 में उन्होंने शादी भी कर ली. शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए- रिलिन और ट्रास्क.
अपने रिश्ते को लेकर स्टीवंस कहती हैं- "मुझे बहुत गर्व है कि किसी ने मेरी मदद की. मैंने डेरेक को बॉडीगार्ड के रूप में काम पर रखा, लेकिन जैसे ही मैंने उसे देखा, मुझे उससे प्यार हो गया. उसने मुझे सुरक्षित महसूस कराया.' वहीं डेरेक का कहना है कि "यह पहली नजर का प्यार था."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story