विश्व

स्कूल में आतंकी हमला, FBI की जांच जारी

Nilmani Pal
28 Aug 2025 6:57 AM IST
स्कूल में आतंकी हमला, FBI की जांच जारी
x
पढ़े पूरी खबर

अमेरिका। मिनियापोलिस शहर में कैथोलिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियां लगातार नई जानकारियां जुटा रही हैं. बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) हुई इस गोलीबारी में 2 बच्चों की मौत और 17 अन्य घायल हुए थे. हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी. इस घटना को लेकर एफबीआई ने आतंकी साज़िश की आशंका जताई है.

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच में अब इस हमले को घरेलू आतंकवाद और धार्मिक नफरत से जुड़ा अपराध माना जा रहा है. एजेंसी का फोकस इस बात पर है कि क्या हमलावर रॉबिन वेस्टमैन किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा था या उसने पूरी योजना अकेले ही बनाई थी. पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ’हारा के अनुसार, हमलावर की पहचान 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है, जिसने राइफल, शॉटगन और पिस्टल से हमला किया. वेस्टमैन ने प्रार्थना के दौरान चर्च की खिड़कियों से अंदर बैठे बच्चों पर गोलियां बरसाईं. उन्होंने बताया कि वेस्टमैन ने घटना से पहले यूट्यूब पर एक मैनिफेस्टो अपलोड किया था, जिसमें हमले की मंशा दर्ज थी. हालांकि, वीडियो को प्लेटफॉर्म ने हटा दिया है. फिलहाल, डिजिटल फुटप्रिंट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है.

आरोपी रॉबिन वेस्टमैन ने हमले में तीन अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल किया, जिन्हें उसने पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत खरीदा था. इस खुलासे के बाद अमेरिका में फिर से गन कंट्रोल कानूनों को लेकर बहस तेज हो गई है.


Next Story
null