विश्व

इंडोनेशिया में आतंकी हमले, 10 लोगों की मौत, दो घायल, चार अलग जगहों पर आतंकियों ने वारदातों को दिया अंजाम

Sarita
17 July 2022 6:28 AM IST
Terrorist attack in Indonesia, 10 people killed, two injured, terrorists carried out incidents at four different places
x

फाइल फोटो 

इंडोनेशिया में हुए एक आतंकी हमले में करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही दो लोग इस हमले में घायल बताए जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडोनेशिया में हुए एक आतंकी हमले में करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही दो लोग इस हमले में घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह हमला देश के पूर्वी प्रांत पापुआ के नदुगा में हुआ है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह हमला एक अलगाववादी समूह द्वारा शनिवार को किया गया था।

आतंकियों ने चार अलग स्थानों पर किए हमले
हमले को लेकर और अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, आतंकी समूह 'केकेबी' ने जिले की चार अलग-अलग जगहों पर हमलों को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि एक हमला आतंकियों द्वारा एक ट्रक पर घात लगाकर किया गया, जिसमें करीब 20 लोग सवार थे। हमले के दौरान आतंकियों ने करीब 50 मीटर की दूरी से ट्रक को निशाना बनाया। वारदात के बाद पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में करीब 10 लोग मारे गए हैं और दो घायल हैं।
आतंकी समूह से जुड़े लोगों की तलाश तेज
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक केकेबी आतंकी समूह द्वारा किया गया यह हिंसक हमला एक आतंकवादी घटना है। पुलिस हमले को लेकर जांच की बात कह रही है, इस हमले के कारणों को लेकर जांच की जाएगी। पुलिस ने बताय कि शनिवार के हमलों का नेतृत्व इजियानस कागोया आतंकी समूह ने किया था। यह समूह पापुआ प्रांत में सक्रिय रूप से सक्रिय सात अलगाववादी समूहों में से एक है। वारदात के बाद से पुलिस और सेना आतंकी समूह के जुड़े लोगों की लगातार तलाश कर रही है। बता दें, कागोया लगाववादी समूह पूर्व में भी कई आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुका है। जिनमें हवाई विमान को मार गिराना, शिक्षकों - पैरामेडिक्स का अपहरण और श्रमिकों की हत्या जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।
Next Story