विश्व

अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए खोलेगा अलग स्कूल खोलेगा तालिबान, जारी किया फरमान

Sarita
6 Jun 2022 6:27 AM IST
Taliban will open separate school for girls in Afghanistan, decree issued
x

फाइल फोटो 

अफगानिस्तान में अब लड़कियों के लिए अलग से माध्यमिक विद्यालय खोले जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फगानिस्तान में अब लड़कियों के लिए अलग से माध्यमिक विद्यालय खोले जाएंगे। देश की सत्ता पर जबरन कब्जा करने वाले तालिबान ने काबुल के प्रांतीय शिक्षा विभागों को कुछ शर्तों के साथ स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। अफगान पत्रकार के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक तालिबान ने लड़कियों की शिक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति सीजे अब्दुल हकीम शराही के नेतृत्व में काम करेगी।

छात्राओं के लिए खोले जाएंगे स्कूल
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, अफगान पत्रकार बिलाल सरवरी ने दावा किया कि तालिबान ने सीजे अब्दुल हकीम शराही के नेतृत्व में लड़कियों की शिक्षा के लिए समिति नियुक्त की, शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने काबुल के प्रांतीय शिक्षा विभागों को माध्यमिक विद्यालय खोलने का निर्देश दिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि स्कूल खोलने के लिए कई शर्तें रखी गई हैं।
तालिबान ने रखी शर्तें
अफगान पत्रकार के मुताबिक, तालिबान के ओर से रखी गई शर्तें इस प्रकार हैं:
1.छठी कक्षा की सभी छात्राओं और शिक्षकों को इस्लामी हिजाब पहनना होगा और उनके चेहरे ढके होने चाहिए।
2.स्कूल के घंटों के दौरान सिर्फ महिलाओं को स्कूल में प्रवेश की अनुमति होगी।
3.निर्देश यह भी है कि सभी छात्राएं स्कूल के रास्ते में कहीं भी नहीं रुकेंगी और न ही वो किसी दोस्त से मिलेंगी
4.सभी शिक्षकों को शैक्षणिक वर्ष के दौरान पाठ्यक्रम को पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
करना पड़ा भारी आलोचना का सामना
गौरतलब है कि, तालिबान द्वारा महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के लिए आलोचना का सामना करने के बाद यह फैसला लिया गया है। 2021 अफगान महिलाओं के लिए सबसे खराब वर्ष रहा है क्योंकि तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद शिक्षा और उनके काम करने के अधिकार को वापस ले लिया। तालिबान ने महिलाओं और लड़कियों के लिए अभिव्यक्ति, संघ, सभा और आंदोलन की स्वतंत्रता के अधिकारों पर कठोर प्रतिबंध लगाए हैं।
Next Story