
x
Taiwan ताइवान: ताइवान में एक बार फिर धरती हिली। भारतीय समयानुसार मंगलवार यानी 21 जनवरी को सुबह करीब 1:30 बजे ताइवान के दक्षिणी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग (USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 थी। भूकंप में 15 लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। भूकंप का केंद्र और प्रभाव भूकंप का केंद्र ताइवान के युजिंग शहर से 12 किलोमीटर उत्तर में था। ताइवान दमकल विभाग के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताइनान शहर के नानक्सी जिले में ढहे एक घर से 6 लोगों को बचाया गया।
इसके अलावा भूकंप के असर से स्टेट हाईवे पर स्थित झूवेई पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले 7 जनवरी को तिब्बत में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने शिगात्से शहर को मलबे के ढेर में बदल दिया था। इस भूकंप में 130 लोगों की मौत हो गई थी। ताइवान और अन्य भूकंप संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग हमेशा सतर्क रहते हैं। वहां की सरकारें समय-समय पर लोगों को तैयार रहने और सुरक्षा उपाय करने की सलाह देती हैं।
TagsTaiwanभूकंपदहशतTaiwanearthquakepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





