विश्व

Switzerland: ग्लेशियर टूटने से मचा हाहाकार, बर्फ-कीचड़ में समाया गांव

Sarita
30 May 2025 12:15 PM IST
Switzerland: ग्लेशियर टूटने से मचा हाहाकार, बर्फ-कीचड़ में समाया गांव
x
Switzerland स्विट्जरलैंड: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले स्विस आल्प्स में बुधवार को एक भयानक प्राकृतिक आपदा ने सबको चौंका दिया। लोटशेंटल घाटी के पास स्थित ब्लैटन नामक गांव उस समय पूरी तरह तबाह हो गया, जब एक विशाल ग्लेशियर टूटकर तेजी से बर्फ, मिट्टी और चट्टानों के मलबे के साथ नीचे आया और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 300 लोगों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
प्रशासन के मुताबिक ब्लैटन गांव का करीब 90 फीसदी हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है। इस आपदा में एक 64 वर्षीय स्थानीय निवासी अभी भी लापता है, जिसकी थर्मल कैमरों से लैस ड्रोन के जरिए लगातार तलाश की जा रही है। ब्लैटन के मेयर मैथियास बेलवाल्ड भावुक हो गए और कहा, हमारा गांव अब नहीं रहा। हम इसका पुनर्निर्माण करेंगे लेकिन यह एक कठिन और लंबी प्रक्रिया होगी।
इस भयंकर आपदा के कारण गांव के पास बहने वाली लोन्जा नदी भी मलबे से भर गई है, जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह रुक गया है और संभावित बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। स्विस पर्यावरण मंत्री अल्बर्ट रोस्टी ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि स्थिति और भी खराब हो सकती है इसलिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है।
Next Story