विश्व
स्वीडन की संसद में नाटो में शामिल होने का प्रस्ताव पास
jantaserishta.com
23 March 2023 12:00 PM IST

x
स्टॉकहोम (आईएएनएस)| स्वीडन के सांसदों ने देश के नाटो में शामिल होने के पक्ष में भारी मतदान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को पक्ष में 269 और विरोध में 37 वोट पड़े।
तैंतालीस सांसद अनुपस्थित थे और देश की संसद (रिक्सडाग) में प्रतिनिधित्व करने वाले आठ दलों में से दो - वाम दल और ग्रीन पार्टी - ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।
नाटो के 30 सदस्यों में स्वीडन और फिनलैंड को शामिल करने में हंगरी और तुर्की रोड़ा बने हुए हैं।
साथ ही बुधवार को, वामपंथी पार्टी और ग्रीन पार्टी द्वारा शांति और युद्ध दोनों स्थिति में स्वीडन में परमाणु हथियारों को गैरकानूनी घोषित करने के प्रस्ताव को हरा दिया गया।
स्वीडन और फिनलैंड ने 2022 में नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन तुर्की ने इस आधार पर आपत्ति जताई कि दोनों देश कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के सदस्यों को शरण देते हैं, जिन्हें तुर्की एक आतंकवादी समूह मानता है।
नाटो में कोई देश तभी शामिल हो सकता है जब इस गठबंधन के सभी सदस्य एकमत हों।
17 मार्च को, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने फिनलैंड की नाटो सदस्यता बोली पर सहमति जताई लेकिन स्वीडन की बोली को टाल दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





