विश्व

स्वीडन ने इराक में अपने दूतावास कर्मचारियों को वापस बुलाया

jantaserishta.com
22 July 2023 10:33 AM IST
स्वीडन ने इराक में अपने दूतावास कर्मचारियों को वापस बुलाया
x
स्टॉकहोम: इराक में स्वीडिश दूतावास के कर्मचारियों को अस्थायी रूप से बगदाद से हटाकर स्टॉकहोम भेज दिया गया है। स्वीडिश अधिकारियों ने ये बात कही है। स्वीडिश विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक लिखित बयान में टीटी समाचार एजेंसी को बताया, "दूतावास कर्मी नियमित उड़ान से स्वीडन पहुंच गए हैं।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वीडन में कुरान और इराकी झंडे को जलाने के विरोध में गुरुवार को सैकड़ों इराकियों ने बगदाद में स्वीडिश दूतावास पर हमला कर दिया और इमारत में आग लगा दी। इसके बाद स्वीडन ने अपने दूतावास कर्मचारियों को स्टॉकहोम वापस बुला लिया। इराकी सरकार ने गुरुवार को स्वीडिश राजदूत को इराक छोड़ने और स्वीडन से अपने चार्ज डी'एफ़ेयर को वापस बुलाने का फैसला किया।
सरकार के एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने ये फैसला स्वीडन में कुरान और इराकी झंडे को जलाने के जवाब में लिया गया है। जिस व्यक्ति ने पिछले महीने स्टॉकहोम में कुरान जलाया था, उसने फिर से प्रदर्शन के लिए स्वीडिश पुलिस से अनुमति मांगी है। उसने एक और कुरान जलाने की योजना बनाई है।
इससे पहले स्वीडिश अधिकारियों द्वारा अधिकृत एक प्रदर्शन के दौरान 28 जून को स्टॉकहोम में एक मस्जिद के सामने कुरान की एक प्रति फाड़ने और जलाने के बाद, 30 जून को प्रदर्शनकारियों ने मध्य बगदाद में भारी किलेबंदी वाले ग्रीन जोन के ठीक बाहर स्वीडिश दूतावास पर धावा बोल दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story