विश्व

सर्वे में हुआ खुलासा- आधे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा

Gulabi
14 Feb 2021 12:49 PM GMT
सर्वे में हुआ खुलासा- आधे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा
x
युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के पचास फीसदी से ज्यादा हिस्से पर अभी भी तालिबान का कब्जा है।

युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के पचास फीसदी से ज्यादा हिस्से पर अभी भी तालिबान का कब्जा है। यह बात अफगान मीडिया के एक सर्वे में सामने आई है। नवंबर 2020 से फरवरी 2021 तक किए गए मीडिया सर्वे में कहा गया है कि अफगानिस्तान के 52 फीसदी क्षेत्र पर तालिबान कब्जा किए गए है। तीन लाख 37 हजार वर्ग किमी. क्षेत्र पर तालिबान का कब्जा है। दो लाख 97 हजार वर्ग किमी. क्षेत्र पर ही सरकार काबिज है। 27 जिलों पर तालिबान का पूरी तरह कब्जा है। 64 पर अफगान सरकार का। 297 जिले ऐसे हैं, जहां पर दोनों अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। तालिबान इस सर्वे से अलग देश के सत्तर फीसदी भाग पर अपना कब्जा बताता है।


अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्लाह मोहेब ने आरोप लगाया है कि तालिबान पाकिस्तान के क्वेटा में बैठक करते हैं और अफगानिस्तान में हिंसा करने की रणनीति बनाते हैं। हालांकि तालिबान और अफगान सरकार के बीच लंबे समय से कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता चल रही है। अभी तक इस वार्ता के कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं और हिंसा बराबर जारी है।


Next Story