विश्व

दुनिया में पहेली बार युवक के दोनों हाथों और चेहरे का किया सफल ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों का करिश्मा

Neha Dani
4 Feb 2021 6:29 AM GMT
दुनिया में पहेली बार युवक के दोनों हाथों और चेहरे का किया सफल ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों का करिश्मा
x
न्यू जर्सी में डॉक्टरों ने एक लड़के के चेहरे और दोनों हाथों का सफल ट्रांसप्लांट किया है।

न्यू जर्सी में डॉक्टरों ने एक लड़के के चेहरे और दोनों हाथों का सफल ट्रांसप्लांट किया है। यह दुनिया का इस तरह का पहला ट्रांसप्लांट है। एक कार दुर्घटना में उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया था।

दरअसल हुआ ये कि 22 साल का डिमियो 2018 में नाइट शिफ्ट करके आ रहा था और उसे कार में नींद आ गई। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, फिर उसमें विस्फोट हो गया। उसकी किस्मत अच्छी थी, लोगों ने उसकी जान बचा ली और उसे आग की लपटों से खींच लिया। लेकिन उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया था और दोनों हाथ गंवा चुका था।
डिमियो की हालात अब अच्छी है और वह ठीक हो रहा है। अगस्त में न्यूयॉर्क शहर के एनवाईयू लैंगोन हेल्थ सेंटर में ट्रांसप्लांट किया गया था। दुर्घटना के बाद वह वह दो महीने तक कोमा में था।
9 अगस्त 2020 को उसके मैच का एक डोनर मिल गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऑपरेशन नहीं हो पाया था। सर्जरी के सफल होने की सिर्फ छह प्रतिशत संभावना थी क्योंकि सभी प्रकार की सर्जरी से डिमियो पहले ही गुजर चुका था।
यह ऑपरेशन मैनहट्टन में अगस्त में हुआ। यह 23 घंटे तक चला और इसमें छह मेडिकल टीमों सहित दो ऑपरेटिंग कमरे और 80 कर्मचारियों के साथ 16 सर्जनों की आवश्यकता थी।
छह महीने के इंतजार के बाद तीन फरवरी को डिमियो और उनके डॉक्टरों ने पहली बार सर्जरी के विवरण का खुलासा किया। साथ ही डिमियो ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह सर्जरी के लिए बहुत आभारी है। साथ ही उसने डोनर को भी धन्यवाद दिया।


Next Story