विश्व

अटलांटिक महासागर से बरामद हुआ पनडुब्बी का मलबा

Rounak Dey
29 Jun 2023 11:50 PM IST
अटलांटिक महासागर से बरामद हुआ पनडुब्बी का मलबा
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। इसमें सवार एक यात्री ब्रिटिश व्यवसायी हैं। व्यापारी हामिश हार्डिंग (58) एविएटर, अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे।
अटलांटिक महासागर में विस्फोट के बाद नष्ट हो चुकी टाइटन पनडुब्बी का क्षत-विक्षत मलबा तट पर लाया गया। इसमें पनडुब्बी के मुड़ी हुई धातु की चादर के अलावा कई टूटे-फूटे टुकड़े शामिल हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि मलबा कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जॉन्स में होराइजन आर्कटिक जहाज से उतारा गया। बताया जा रहा है कि खोजी टीम को मलबे के कुल 10 टुकड़े ही मिले हैं। ये टुकड़े पनडुब्बी के गायब होने के 10 दिन बाद निकाले गए हैं। पनडुब्बी में उत्तरी अटलांटिक में गोता लगाने के एक घंटे 45 मिनट बाद भयावह विस्फोट हुआ था, जिससे पनडुब्बी पर सवार सभी 5 यात्री मारे गए थे।
पनडुब्बी की कंपनी ओशन गेट ने 22 मई को कहा था कि पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। हमें इन लोगों की जान जाने का बहुत दुख है। दरअसल, पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने ले गई थी। यात्रियों के बारे में पनडुब्बी के मालिक ने कहा था कि यात्री सच्चे खोजकर्ता थे। यात्रियों में साहस और महासागरों की खोज के लिए जुनून था। इस दुखद समय में मृतकों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हमें इसका दुख है। बता दें, पनडुब्बी 18 जून सुबह छह बजे उत्तर अटलांटिक में अपनी यात्रा पर रवाना हुई थी। उस समय चालक दल के पास चार दिन की ऑक्सीजन थी। अभियान में 96 घंटे बीत चुके थे और पनडुब्बी में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी।
Next Story