विश्व

श्रीलंका की संसद ने पारित किया गया वर्ष 2022 का अंतरिम बजट

Renuka Sahu
3 Sep 2022 12:54 AM GMT
Sri Lankas Parliament passed the interim budget for the year 2022
x

न्यूज़ क्रेडिट : ibc24.in

श्रीलंका की संसद ने शुक्रवार को वर्ष 2022 के लिए अंतरिम बजट पारित कर दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। श्रीलंका, संसद, वर्ष 2022, अंतरिम बजट, श्रीलंका समाचार, जनता से रिश्ता हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, janraserishta hindi news, sri lanka, parliament, year 2022, interim budget, sri lanka news,

श्रीलंका की संसद ने शुक्रवार को वर्ष 2022 के लिए अंतरिम बजट पारित कर दिया। एक दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सबसे बुरे आर्थिक संकट से उबरने में मदद पहुंचाने के लिए श्रीलंका को 2.9 अरब डॉलर का ऋण देने का ऐलान किया था।

इस बजट के विरोध में महज पांच मत पड़े। जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के तीन और ऑल सिलोन तमिल कांग्रेस के दो सांसदों ने अंतरिम बजट के खिलाफ मतदान किया।
देश की 225 सदस्यीय संसद में 115 सदस्यों ने अंतरिम बजट के पक्ष में वोट डाला जबकि मुख्य विपक्षी दली एसजेबी मतदान से अनुपस्थित रहा।
यह बजट राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पेश किया था जो वित्त मंत्री भी हैं। अंतरिम बजट में आयकर, मूल्य वर्धित कर, दूरसंचार लेवी से जुड़े कई सुधार प्रस्तावित किये गये हैं।
Next Story