विश्व

अलबामा के चर्च में गोलीबारी, 1 की मौत, 2 घायल, एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sarita
17 Jun 2022 8:54 AM IST
Shooting in Alabama church, 1 killed, 2 injured, one suspect detained by police
x

फाइल फोटो 

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। वहां के अलबामा के वेस्ताविया हिल्स इलाके के एक चर्च में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। वहां के अलबामा के वेस्ताविया हिल्स इलाके के एक चर्च में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को तुरंत हिरासत में ले लिया है। पुलिस कैप्टन शेन वेयर ने बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे के करीब वेस्ताविया हिल्स के बर्मिंघम उपनगर में सेंट स्टीफन एपिस्कोपल चर्च (Saint Stephens Episcopal Church) के अंदर शूटिंग शुरू हुई।

दो लोगों की मौके पर मौत
पुलिस के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। हालांकि पुलिस ने पीड़ितों और संदिग्धों की पहचान जारी करने से इनकार कर दिया और इस बारे में भी जानकारी नहीं दी कि घायलों को कितनी चोटें आई हैं।
पांच महीने में 212 बार हुई फायरिंग
अमेरिका में शूटिंग अब एक आम बात सी हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 से अब तक शूटिंग की 212 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं साल 2021 में 693 सामूहिक शूटिंग की घटनाएं हुईं। रिपोर्ट के अनुसार 2020 में 611 जगह गोलीबारी हुई तो 2019 में 417 जगहों पर ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।
Next Story