विश्व

अमेरिका के वेस्ट टेक्सास में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी, पांच किशोर घायल, दो की हालत गंभीर

Sarita
5 Jun 2022 6:21 AM IST
Shooting during a party in West Texas of America, five teenagers injured, two in critical condition
x

फाइल फोटो 

अमेरिका में गोलीबारी की घटना में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका में गोलीबारी की घटना में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को अमेरिका के वेस्ट टेक्सास में एक पार्टी के दौरान गोली चल गई। इस घटना में पांच किशोर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोकोरो के पुलिस प्रमुख डेविड बर्टन ने कहा कि 16 से 18 साल की आयु के किशोर मेक्सिको सीमा पर एल पासो के निकट सोकोरो में शनिवार को एक घर में पार्टी कर रहे थे, वहां लगभग 100 लोग मौजूद थे। बर्टन ने बताया कि आयोजकों के अनुसार दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी शुरू हुई।
वहीं, शिकागो में एक सुरक्षाकर्मी और उसके कुत्ते को गोली मारने के लिये एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में सुरक्षाकर्मी और उसका कुत्ता दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Next Story