विश्व

Shantanu Narayen: फोटोशॉप बनाने वाली कंपनी के सीईओ हर दिन कमाते हैं 70 लाख रुपये

HARRY
28 May 2023 4:16 PM GMT
Shantanu Narayen: फोटोशॉप बनाने वाली कंपनी के सीईओ हर दिन कमाते हैं 70 लाख रुपये
x
भारत से है खास नाता
भारतीय मूल के शांतनु नारायण दिसंबर 2007 से फोटोशॉप बनाने वाली कंपनी एडोबी के चेयरमेन, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में काम कर रहे हैं। वह 2005 में कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में शामिल हुए।
शांतनु नारायण का जन्म हैदराबाद में एक तेलुगु भाषी परिवार में हुआ। उनकी मां एक शिक्षक थीं और उनके पिता एक प्लास्टिक कंपनी चलाते थे। वह अब कैलिफोर्निया के पालो अल्टो में रहते हैं। वह 1980 के दशक के मध्य में बॉलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अपनी पत्नी रेनी से मिले। उनके दो बेटे हैं।

हैदराबाद में पैदा हुए शांतनु नारायण के पिता चलाते थे एक प्लास्टिक कंपनी
शांतनु नारायण का जन्म हैदराबाद में एक तेलुगु भाषी परिवार में हुआ। उनकी मां एक शिक्षक थीं और उनके पिता एक प्लास्टिक कंपनी चलाते थे। वह अब कैलिफोर्निया के पालो अल्टो में रहते हैं। वह 1980 के दशक के मध्य में बॉलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अपनी पत्नी रेनी से मिले। उनके दो बेटे हैं।
शांतनु नारायण ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। आगे की शिक्षा हासिल करने के लिए उन्होंने अमेरिका जाने का फैसला किया। 1986 में शांतनु ने ओहियो में बॉलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की। उन्होंने हास स्कूल ऑफ बिजनेस, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से एमबीए किया।
1989 से 1995 के बीच शांतनु नारायण ने एपल के साथ किया काम
शांतनु नारायण 1986 में सिलिकॉन वैली स्थित स्टार्ट-अप मापक्स ऑटोमेशन सिस्टम से जुड़े। कंपनी ने ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट के ग्राहकों के लिए कंप्यूटर कंट्रोल सिस्टम बनाया। 1989 से 1995 के बीच उन्होंने एपल के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने सिलिकॉन ग्राफिक्स के साथ काम किया और पिक्ट्रा के सहसंस्थापक बने।
1998 में शांतनु नारायण वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर एडोबी से जुड़े। यहां 2001 से 2005 तक दुनिया भर के उत्पादों के कार्यकारी उपाध्यक्ष थे। उन्हें 2005 में अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया। जब ब्रूस जि ने 2007 में एडोबी के सीईओ के रूप में पद छोड़ दिया, तो शांतनु नारायण ने उनकी जगह ली।
Next Story