विश्व
10 दिनों में दूसरी ऐसी घटना, न्यूयार्क में दो सिखों पर हमला, भारतीय कांसुलेट जनरल ने दी जानकारी
Gulabi Jagat
13 April 2022 7:53 AM GMT
![10 दिनों में दूसरी ऐसी घटना, न्यूयार्क में दो सिखों पर हमला, भारतीय कांसुलेट जनरल ने दी जानकारी 10 दिनों में दूसरी ऐसी घटना, न्यूयार्क में दो सिखों पर हमला, भारतीय कांसुलेट जनरल ने दी जानकारी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/13/1586498-13042022-sikh22623566.webp)
x
भारतीय कांसुलेट जनरल ने दी जानकारी
न्यूयार्क, एएनआइ। अमेरिका के न्यूयार्क में दो सिखों (Attack on Two Sikh) पर हमला हुआ है। ये घटना रिचमंड हिल्स की बताई जा रही है। न्यूयार्क में भारतीय कांसुलेट जनरल ने इसकी जानकारी दी है। कांसुलेट ने इस घटना की निंदा भी की है। कांसुलेट ने आगे बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है।
एक बयान में कहा गया, 'न्यूयार्क के रिचमंड हिल्स में दो सिखों पर हमला निंदनीय है। हमने मामले में स्थानीय अधिकारियों और न्यूयार्क शहर के पुलिस विभाग से संपर्क किया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम समुदाय के सदस्यों के संपर्क में हैं। पीड़ितों की हरसंभव मदद को तैयार है।'
इस बीच, न्यूयार्क राज्य विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि न्यूयार्क में सिखों के खिलाफ हेट क्राइम में जीरो टोलरेंस है। राजकुमार ने कहा, 'न्यूयार्क स्टेट आफिस के लिए चुने गए पहले पंजाबी अमेरिकी के रूप में, मैं स्पष्ट शब्दों में कहती हूं कि न्यूयार्क में सिख अमेरिकी समुदाय के खिलाफ घृणा अपराधों के लिए जीरो टोलरेंस है।'
10 दिन में दूसरी ऐसी घटना
बता दें कि सिख समुदाय के लोगों पर हमले की ये 10 दिन में दूसरी ऐसी घटना है। इसी महीने की शुरुआत में एक सिख बुजु4ग के साथ मारपीट की गई थी।
क्वींस बरो के अध्यक्ष डोनोवन रिचर्ड्स ने इस हमले पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि रिचमंड हिल्स क्षेत्र में ये 'एक और कठिन दिन' है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं।
Next Story