
x
रियाद: सऊदी अरब ने स्वीडिश शहर माल्मो में इस्लामी पवित्र पुस्तक कुरान की प्रति को जलाने की कड़ी निंदा की है। उसका कहना है कि यह कदम "स्थानीय अधिकारियों की जानकारी में" उठाया गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सऊदी प्रेस एजेंसी के हवाले से बताया कि सऊदी विदेश मंत्रालय ने रविवार को ऐसे अपमानजनक कृत्यों को अस्वीकार करते हुए कहा कि इस तरह के कदम ने दुनिया भर में लाखों मुसलमानों की भावनाओं को भड़काया है।
मंत्रालय ने स्वीडिश अधिकारियों से कुरान के अपमान को रोकनेे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इराकी मूल के सलवान मोमिका नामक व्यक्ति ने शनिवार को माल्मो में कुरान के पन्ने फाड़ दिए और उसे जला दिया। स्वीडिश मीडिया ने बताया कि स्वीडिश पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और कुछ अन्य लोगों को वापस भेज दिया, जिन्होंने इस कदम को रोकने की कोशिश की थी। पिछले महीनों में, स्वीडन, डेनमार्क और नीदरलैंड सहित कई देशों में इस्लाम विरोधी व्यक्तियों या समूहों द्वारा कुरान का बार अपमान किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





