विश्व

रूसी सेना का खेरसॉन शहर पर कब्जा, कीव के सेंट्रल रेलवे स्टेशन को उड़ाया

Renuka Sahu
3 March 2022 3:17 AM GMT
रूसी सेना का खेरसॉन शहर पर कब्जा, कीव के सेंट्रल रेलवे स्टेशन को उड़ाया
x

फाइल फोटो 

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।

रूस ने खेरसॉन पर कब्जा किया: यूक्रेन
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है।
एक छोटे रेलवे स्टेशन को मिसाइल से उड़ाया
ताजा जानकारी के अनुसार रूस अब यूक्रेन की सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कीव स्थित सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी मिसाइल से उड़ा दिया है।

Next Story