विश्व

स्वीडन की नाटो सदस्यता के ख़िलाफ़ जवाबी उपाय करेगा रूस

jantaserishta.com
29 Feb 2024 9:12 AM IST
स्वीडन की नाटो सदस्यता के ख़िलाफ़ जवाबी उपाय करेगा रूस
x

स्वीडन की नाटो सदस्यता के ख़िलाफ़ जवाबी उपाय करेगा रूस

मॉस्को: रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि रूस नाटो में शामिल होने के बाद स्वीडन की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेगा और उसके अनुसार जरूरी कार्रवाई करेगा।
जखारोवा बुधवार को कहा, "हम इस बात की निगरानी करेंगे कि स्वीडन नाटो में शामिल होकर क्या करेगा, इसके आधार पर हम आगे की तैयारी करेंगे।" समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ज़खारोवा ने कहा कि रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष उत्पन्न हर खतरे को रोकने के लिए मास्को आवश्यक उपाय करेगा।
उन्होंने कहा कि स्वीडन की अब तक की गुटनिरपेक्षता की नीति उत्तरी यूरोप में स्थिरता बनाए रखने में सहायक हुआ करती थी। ज़खारोवा कहा कि नाटो की सदस्यता लेने से स्वीडन की संप्रभुता कमजोर होगी। गाैैरतलब है कि हंगरी की संसद ने सोमवार को नाटो में शामिल होने के लिए स्वीडन के अनुरोध काेे मंजूरी दे दी थी, इससे स्वीडन के नाटो में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story