बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रॉकेट से हमला, दो विमान दुर्घटनाग्रस्त

बगदाद: इराक (Iraq) की राजधानी बगदाद (Baghdad) में स्थित बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Baghdad International Airport) कॉम्पलैक्स में और उससे सटे अमेरिकी एयरबेस (US air base) पर तीन रॉकेट आकर गिरे. इस रॉकेट हमले (Rocket Attack in Iraq) की वजह से पास में मौजूद एक खड़ा विमान क्षतिग्रस्त हो गया. इस विमान का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था. इराकी पुलिस (Iraqi police) सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने किसी अन्य नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी है. पहले भी इस कंपाउंड पर हमले होते रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





