विश्व

न्यूक्लियर रिसर्च जारी रखने का अधिकार, कोई समझौता इसे नहीं रोक सकता: ईरान

Neha Dani
5 Feb 2022 9:25 AM GMT
न्यूक्लियर रिसर्च जारी रखने का अधिकार, कोई समझौता इसे नहीं रोक सकता: ईरान
x
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया था।

ईरान के टॉप सुरक्षा अधिकारी अली शामखानी ने कहा है कि तेहरान को न्यूक्लियर रिसर्च और डेवलपमेंट जारी रखने का अधिकार है। इस पर किसी भी समझौते से अंकुश नहीं लगाया जा सकता है।



ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव शामखानी ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा है कि ईरान के अनुसंधान और विकास को जारी रखने और अपनी शांतिपूर्ण परमाणु क्षमताओं और उपलब्धियों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ बनाए रखने के कानूनी अधिकार को किसी भी समझौते से रोका नहीं जा सकता है।
अमेरिका ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु सहयोग परियोजनाओं की इजाजत देने के लिए ईरान को प्रतिबंधों में छूट को बहाल कर दिया है। ईरान की असैन्य परमाणु गतिविधियों से संबंधित कई प्रतिबंधों से छूट देने के लिए साइन किए गए हैं। बता दें कि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ये छूट समाप्त कर दी थीं। ट्रंप 2018 में इस समझौते से पीछे हट गए थे और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया था।
Next Story