विश्व

बना रिकॉर्ड! हेलीकॉप्टर में किया गया ये काम

jantaserishta.com
7 Aug 2022 9:56 AM IST
बना रिकॉर्ड! हेलीकॉप्टर में किया गया ये काम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाले डच यूट्यूबर्स की एक जोड़ी ने हेलीकॉप्टर से लटकते हुए एक मिनट में किए गए सबसे अधिक पुल-अप का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड के स्टेन ब्राउनी (online pseudonym of Stan Bruininck) और अर्जेन अल्बर्स की YouTuber जोड़ी ने 6 जुलाई, 2022 को बेल्जियम के एंटवर्प में होवेनन एयरफील्ड में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

ANI के मुताबिक, हवा में एक जगह स्थिर हेलीकॉप्टर पर अर्जेन ने 24 पुल-अप किए. उन्होंने रोमन सहराडियन द्वारा बनाया गया 23 का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि, बाद में स्टेन ब्रुइनिनक ने एक मिनट में 25 पुल-अप करके इसे अपने नाम कर लिया. इसका एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने यूट्यूब हैंडल पर शेयर किया है. इसमें इन्होंने एक मिनट में हेलीकॉप्टर से सबसे ज्यादा पुल अप करने का वीडियो दिखाया है.
GWR (Guinness World Record) के अनुसार, विश्व रिकॉर्ड के लिए अभ्यास करने के लिए हेलीकॉप्टर खोजने में दो एथलीटों को 15 दिन लगे. इसके लिए दोनों ने काफी प्रैक्टिस भी की. अर्जेन अल्बर्स और स्टेन ब्राउनी की जोड़ी अपनी सेहत को हमेशा फिट रखने के लिए काफी सजग रहते हैं.
उनके करतब को काफी लोग यूट्यूब पर पसंद करते हैं. वे तरह-तरह की करतब कर उनके वीडियो बनाकर यूट्यूब में डालते रहते हैं और व्यूर्स उन वीडियो को देखकर आनंद लेते हैं और उन्हें कमेंट भी करते हैं. दोनों एथलीटों ने क्रेजी रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रयास से पहले हफ्तों तक तैयारी की थी.
ब्राउनी कैलिस्थेनिक्स के विशेषज्ञ हैं. GWR ने कहा कि बड़े दिन पर,उन्होंने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और 25 पुल-अप के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story