विश्व

पुतिन ने क्रीमिया पर कब्जे की आठवीं वर्षगांठ पर की विशाल रैली, यूक्रेन में रूसी सेना के रुख को बताया 'हिरोइक' मिशन

Sarita
19 March 2022 6:39 AM IST
पुतिन ने क्रीमिया पर कब्जे की आठवीं वर्षगांठ पर की विशाल रैली, यूक्रेन में रूसी सेना के रुख को बताया हिरोइक मिशन
x

फाइल फोटो 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर अपनी सेना के रुख को हिरोइक मिशन करार दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर अपनी सेना के रुख को हिरोइक मिशन करार दिया है। शुक्रवार को मास्को स्टेडियम में एक देशभक्ति की रैली के दौरान उन्होंने यह बात कही। साल 2014 में यूक्रेन के काला सागर प्रायद्वीप के क्रीमिया पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यहां लुज्निकी स्टेडियम में एक रैली आयोजित की गई थी।

डीडब्ल्यू की रिपोर्ट के अनुसार, जब पुतिन मंच पर जाने के लिए तैयार हुए, तो वक्ताओं ने यूक्रेन में 'नाजीवाद' से लड़ने के लिए उनकी प्रशंसा की। एजेंसी के अनुसार, लोगों ने 'युद्ध समर्थक प्रतीक' Z अक्षर वाले झंडे और रूसी राष्ट्रीय ध्वज लहराए। रैली में पुतिन ने विरोधियों को पश्चिम देशों के इशारे पर देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे ग्नट्स करार दिया और समाज की आवश्यक आत्म-शुद्धि की बात की।
रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसके तीन दिन बाद मास्को ने यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों, डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र गणराज्यों के रूप में मान्यता दी। इसके बाद यूक्रेन का 'विसैन्यीकरण' करने के लिए विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की गई।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विशेष अभियान केवल यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को लक्षित कर रहा है और नागरिकों को इससे कोई खतरा नहीं है। हालांकि पश्चिम रूस के इन दावों का खंडन करता है और इसके जवाब में, पश्चिमी देशों ने मास्को पर व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने यूक्रेन में रूस के संचालन का समर्थन करने के लिए बेलारूस पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।
Next Story