विश्व
इटली में नहीं थमी विरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
jantaserishta.com
25 Oct 2026 8:24 AM IST

x
रोम: इटली में प्रदर्शन और विरोध की आग अभी शांत नहीं हुई है। शनिवार शाम को भी कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं। इटली के मीडिया के अनुसार, शनिवार शाम भी कई शहरों में बढ़ती महंगाई, सैन्य विस्तार और रक्षा खर्च बढ़ाने के खिलाफ लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए।
बोलोग्ना में कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। इटली के अखबार 'कोरिएरे डेला सेरा' के मुताबिक, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मदद के लिए 17 कॉल मिलीं। इनमें से छह लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
एएनएसए समाचार एजेंसी के अनुसार, रोम में शनिवार दोपहर प्रदर्शनकारी पियाजा डेला रिपब्लिका से युद्ध-विरोधी मार्च के लिए निकले। शाम को शहर के केंद्र में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें शुरू हो गईं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
ट्यूरिन में भी शनिवार शाम प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। यहां लोगों का मुख्य विरोध बढ़ते सैन्य खर्च और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पटाखे और बोतलें फेंकीं, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।
पिछले सप्ताहांत हुए प्रदर्शनों के दौरान, खासकर मिलान में, हालात हिंसक हो गए थे और लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई थीं। इसके बाद इटली के गृह मंत्री माटेओ पियान्टेदोसी ने पूरे देश में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया। खास तौर पर उन बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ाई गई, जहां सबसे ज्यादा रैलियां होने की उम्मीद थी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वालों और आम लोगों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।
उन्होंने कहा, "हर किसी की सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए। चाहे वे लोग हों जो शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते हैं, काम पर जाने वाले लोग हों या वे नागरिक जो अपने शहरों में बिना डर के रहना चाहते हैं।" मेलोनी ने कहा कि उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो केवल टकराव और हिंसा फैलाना चाहते हैं।
TagsItaly
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





