विश्व

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज चार दिवसीय दौरे पर जमैका पहुंचे, दी गई 21 तोपों की सलामी

Sarita
16 May 2022 6:56 AM IST
President Ram Nath Kovind arrived in Jamaica on a four-day visit today, was given a 21-gun salute
x

फाइल फोटो 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद चार दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए जमैका पहुंचे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद चार दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए जमैका पहुंचे। उनके नॉर्मन मैनले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, किंग्स्टन पर उतरते ही जोरदार स्वागत हुआ और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

जमैका के पीएम ने किया स्वागत
भारतीय मूल के लोगों ने जमैका में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जमैका के प्रधान मंत्री एंड्रयू होल्नेस, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रियर एडमिरल एंटोनेट वेमिस-गोर्मन, जमैका के गवर्नर-जनरल पैट्रिक लिंटन एलन, जमैका में भारत के उच्चायुक्त आर. मसाकुई और उनकी पत्नी जिगचारवॉन रूंगसुंग, राष्ट्रपति कोविंद के स्वागत के लिए उपस्थित थे।
15 से 21 मई तक दो कैरिबियाई देशों के दौरे पर
राष्ट्रपति 15 से 21 मई तक दो कैरिबियाई देशों के दौरे पर हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति कोविंद भारत के ऐसे पहले राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं जो इन देशों की यात्रा कर रहे हैं। राष्ट्रपति जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी यहां संबोधित करेंगे।
जमैका की संसद को संबोधित करेंगे
विदेश मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। जमैका में 70,000 की संख्या में प्रवासी भारतीय हैं, जो भारत के साथ एक जीवंत सेतु का काम करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि 2022 भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है।
Next Story