विश्व
दुनियाभर में तालिबान के खिलाफ एकजुट हुए लोग, स्वीडन में जमकर विरोध प्रदर्शन
Rounak Dey
23 Aug 2021 4:15 PM IST

x
इस दौरान बलूच लोग खासतौर पर बलूचिस्तान पर अवैध कब्जे को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखे।
महिलाओं और अल्पसंख्यकों को सम्मान देने का वादा करने के बावजूद तालिबान कट्टरपंथी तौर-तरीकों से बाज नहीं आ रहा है और आम अफगानी नागरिकों के खिलाफ दिन-ब-दिन अत्याचार बढ़ रहा है। इसे लेकर दुनियाभर में तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में हो रहे इन प्रदर्शनों में बड़ी तादाद में अफगानी विस्थापित शामिल हो रहे हैं। कई देशों में प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका के अलावा फ्रांस, इटली, ग्रीस और डेनमार्क समेत कई देशों में लोग सड़कों पर उतरे।
शनिवार को मध्य लंदन में हाइड पार्क के पास हजारों लोग तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरे। रोम में रिपब्लिका स्क्वायर पर भी तालिबान विरोधी प्रदर्शन हुआ। ग्रीस के थेसालोनिकी शहर में सैकड़ों स्थानीय व अफगानी शरणार्थियों ने तालिबान और पाकिस्तान के खिलाएरैली निकालकर विरोध जताया।
रैली में करीब छह सौ विस्थापित अफगानी, बलूच व कुर्द लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पाकिस्तान पर आरोप लग रहा है कि वह तालिबान को प्रत्यक्ष व परोक्ष तौर पर समर्थन व मदद दे रहा है। इस दौरान बलूच लोग खासतौर पर बलूचिस्तान पर अवैध कब्जे को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखे।
Next Story





