
x
न्यूयॉर्क में राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा
जनता से रिश्ता वेब्डेस्क | राहुल गांधी ने कहा कि 'कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सारे उपाय किए। उनके पास मीडिया था, हमारे मुकाबले 10 गुना ज्यादा पैसे थे, एजेंसियां थी लेकिन उसके बावजूद हमने उन्हें हरा दिया।
राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे पर लगातार केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। अब अपने ताजा बयान में राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को धूल चटाई है, उसी तरह से तेलंगाना और अन्य राज्यों में भी कांग्रेस, भाजपा को हराएगी। राहुल गांधी ने कहा कि ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि देश के लोग भाजपा की नफरत भरी विचारधारा को हराएंगे।
वॉशिंगटन और सैन फ्रांसिस्को के बाद राहुल गांधी न्यूयॉर्क पहुंचे। जहां शनिवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि 'हमने कर्नाटक में यह करके दिखाया है कि हम भाजपा को हरा सकते हैं। हमने ना सिर्फ भाजपा को हराया बल्कि उसे धूल में मिला दिया।' राहुल गांधी ने कहा कि 'कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सारे उपाय किए। उनके पास मीडिया था, हमारे मुकाबले 10 गुना ज्यादा पैसे थे, एजेंसियां थी लेकिन उसके बावजूद हमने उन्हें हरा दिया। मैं बताना चाहता हूं कि अब तेलंगाना के चुनाव में भी हम उन्हें हराएंगे।'
Next Story